जौनपुर, मई 7 -- मुफ्तीगंज। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुंडी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के लौटन चौरसिया घायल हो गए। घायल लौटन चौरसिया की तहरीर पर गौराबादशाहपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। सार्वजनिक रास्ते पर रवि चौरसिया घर की सीढ़ी बनवा रहे थे जिसका विरोध पड़ोसी लौटन चौरसिया के पक्ष के लोग विरोध कर रहे थे। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद स्थिति बिगड़ गई और मारपीट शुरू हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...