बदायूं, मई 29 -- कस्बे में सैदपुर रोड पर पुलिस चौकी के सामने तेज रफ्तार के चलते बाइक अनियंत्रित होती हुई रोड किनारे लगे संकेतां बोर्ड से टकरा गई। इससे बाइक सवार जख्मी हो गए। गुरुवार को बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दबतोरी निवासी एडवोकेट सतेंद्र मिश्रा बगरैन आए थे। यहां से काम निपटाने के बाद वह अपनी बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान बगरैन की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी के सामने बाइक अनियंत्रित होती हुई रोड किनारे संकेतांक बोर्ड से टकरा गई। इससे बाइक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और वह जख्मी हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उनको इलाज के लिए सैदपुर सीएचसी ले गई। यह भी पढ़ें- बाइकों की आमने-सामने टक्कर, रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...