बदायूं, अप्रैल 25 -- एआरटीओ (प्रवर्तन/प्रशासन) हरीओम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग में मुख्य मार्गों पर सड़क किनारे गलत तरीके से खड़े वाहनों, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग, रॉन्ग साइड में वाहन संचालित करने पर 98 वाहनों के चालान किये। एआरटीओ ने कहा कि रोड किनारे गलत तरीके से वाहन खड़ा करने पर दुर्घटनाओं की आशंका ज्यादा बढ़ जाती है वाहन चालकों से अनुरोध है कि जहां पर निर्धारित पार्किंग की जगह है उसी स्थान पर वाहनों का खड़ा करें। यातायात के नियमों का पालन करें। यह भी पढ़ें- सड़क सुरक्षा को दो होल्डिंंग एरिया चिन्हित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...