झांसी, दिसम्बर 12 -- झांसी। महानगर में पेयजल योजना एवं हर घर गैस योजना के अन्तर्गत जल निगम एवं सीयूजीएल द्वारा विभिन्न सड़कों की रोड कटिंग का कार्य किया गया है या किया जा रहा है, लेकिन रोड कटिंग के बाद उसे सही तौर पर ठीक नहीं किया गया है, जिसकी वजह से नगरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महानगर की खुदी पड़ी सड़कों और लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए नगर आयुक्त आकांक्षा राणा ने नगर निगम और उ.प्र.जल निगम के अभियन्ताओं के साथ गैस पाइप लाइन कंपनी सीयूजीएल के अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। जिसमें नगर आयुक्त ने रोड कटिंग के रेस्टोरेशन के कार्य न करने के कारण जन प्रतिनिधियों एवं जन सामान्य द्वारा निरन्तर शिकायतें प्राप्त होने पर एवं काटी गयी सड़कों का रेस्टोरेशन कार्य संतोषनजक न होने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ कहा कि ही सड़कों क...