नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- नई दिल्ली प्रसं। अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो एथलीट रोडाली बरुआ ने दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने 20वें एशियन गेम्स, आइची-नागोया, 2026 के लिए इंडिया की ताइक्वांडो टीम के चयन के संबंध में तुरंत अंतरिम राहत की मांग वाली याचिका खारिज होने को चुनौती दी है। लेटर्स पेटेंट अपील (एलपीए) में बरुआ ने मुख्य रूप से सिंगलपीठ के 17 सितंबर के आदेश को रद्द करने व एशियन गेम्स के लिए उनके नाम पर विचार करने और इसके बाद तुरंत भारतीय टीम में शामिल करने के निर्देश देने की मांग की। इसमें प्रतिवादियों को यह भी निर्देश देने की मांग की गई है कि वे उस अधिकारियों को रिकॉर्ड में रखें जिसके तहत इंडिया ताइक्वांडो ने चयन ट्रायल किए और एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए एथलीटों की सूची तैयार की गई। यह भी पढ़ें- ब्यूरो : एशियन गेम्स ...