दरभंगा, मार्च 6 -- सिंहवाड़ा। भरहुल्ली पंचायत के लोरिका गांव में होली के दौरान जातीय संघर्ष में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। जानकारी मिलते ही पहुंची 112 नंबर डायल की पुलिस को उपद्रवियों ने घेर कर हमला कर दिया। इसमें एक महिला पुलिस सहित तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। जानकारी मिलते ही कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हमला कर रहे आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो दर्जन से अधिक बदमाश मौके से भागने में सफल रहे। गांव में शांति व्यवस्था बाहर रखने के लिए पुलिस कैम्प कर रही है। बताया गया है कि होली के दिन संध्या के समय सहनी टोल के लोगों ने ततमा टोल पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान लोरीका निवासी सुनील चौपाल की पत्नी रानी देवी, पुत्री प्रियांशु कुमारी, रामप्रसाद चौपाल सहित कई लोग जख्मी हो गए। मारपीट में स्थिति गंभीर देख ग्रामीणों ने 112 न...