हरिद्वार, जून 25 -- बुधवार देर रात नगर निगम द्वारा रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा किया। हालांकि विरोध के बावजूद प्रशासनिक टीम ने अभियान को नहीं रोका और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम की टीम बिना किसी पूर्व सूचना के जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची, जबकि अतिक्रमण हटाने से पहले नोटिस दिया जाना चाहिए था। इसी बात को लेकर मौके पर तनाव की स्थिति बन गई और कुछ समय के लिए माहौल गरमाया रहा। ज्ञात हो कि आगामी कुंभ और कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन द्वारा पूरे नगर निगम क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत सड़कों, घाटों और सार्वजनिक स्थानों से अवैध निर्माण और अस्थायी अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- रोड़ी बेलव...