अल्मोड़ा, फरवरी 5 -- रानीखेत। ग्रामीण क्षेत्रों से बाजार में सब्जी आदि उत्पाद बेचने पहुंचने वाली महिलाओं को अब निर्धारित स्थान उपलब्ध हो जाएगा। आठ लाख रुपये की लागत से यहां रोडवेज स्टेशन के समीप सखी बाजार का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लंबे समय से नगर के व्यापारी महिलाओं के लिए उचित स्थान मुहैया कराने की मांग कर रहे थे। अब रीप परियोजना के तहत रोडवेज स्टेशन के पास सखी बाजार का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लगभग आठ लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य चल रहा है। महिलाएं यहां फल, सब्जियां, हस्तनिर्मित उत्पाद, दालें आदि उत्पाद बेच सकेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.