हाथरस, मई 1 -- हाथरस। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक वीरी सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। विभिन्न मांगों को लेकर एआरएम हाथरस डिपो मंगेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। सौंपे ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीयकृत मार्गो पर निजी बसों के संगठित अवैध अनाधिकृत संचालन इन्ही मार्गो व अन्य मार्गो को छोडी जा रही गाडियों द्वारा की जा रही डग्गेमारी परिमट की शतों का उल्लघंन कर निगम को चोट पहुंचाई जा रही है। डग्गेमारी पर रोक लगाई जाए। यात्री कर विधमानता में असमानता खत्म की जाए। महंगाई भत्ता पांच प्रतिशत किया जाए। प्रदेश में बन रहे हाईवे को राष्ट्रीय कृत मार्ग घोषित किया जाए। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर दिया धरना, डग्गामारी और निजीकरण के खिलाफ ज्ञापन वेतन विसंगतियों का समाधान कराया जाए। अन्य जिलों में रह रहे कर्मियों को मकान का भत्ता दिया जाए आद...