लखनऊ, जनवरी 4 -- रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय प्रचार एवं सांस्कृतिक मंत्री की ओर से परिषद के लखनऊ क्षेत्र के संरक्षक का सम्मान समारोह आलमबाग बस अड्डे पर आयोजित हुए। सांस्कृतिक मंत्री वेद रत्न वर्मा ने बताया की लखनऊ क्षेत्र के संरक्षक भालचंद पाठक प्रधान लिपिक के पद से सेवानिवृत होने के बाद रविवार को उनका सम्मान समारोह चारबाग डिपो और आलमबाग डिपो के सभी कर्मचारियों ने किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप से रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्र, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राधेश्याम वर्मा, लेखाकार धर्मेंद्र कुमार, निगम मुख्यालय के युवराज अवस्थी, गया प्रसाद तिवारी, एसपी त्रिपाठी, आशीष कुमार मिश्रा, बीके शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...