रामनगर, मई 8 -- रामनगर। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के रामनगर डिपो के चुनाव शुक्रवार को बस स्टेशन में कराए गए। चुनाव अधिकारी मुकेश शर्मा, हरजिंदर सिंह,उमेश चौधरी की देखरेख में अध्यक्ष अविरल गुप्ता, उपाध्यक्ष मो हारून व रंजीत सिंह,शाखा मंत्री मो साजिद अली, संगठन मंत्री धनीराम, कोषाध्यक्ष महेंद्र लाल, कार्यालय सचिव गुरमीत सिंह, मीडिया प्रभारी राजीव पांडे, क्षेत्रीय प्रतिनिधि अमित कुमार व धीरज गुप्ता, प्रांतीय प्रतिनिधि सतनाम सिंह व कपिल देव चौहान, कार्यकारणी सदस्य अब्दुल कादिर, अफजल हुसैन, हेमचंद आर्या, भुवन चंद बेलवाल, भूपेंद्र बिष्ट, धीरज टम्टा, कृष्णा गिरी, कुबेर नेगी, मो. असरफ, संजय नेगी को सर्वसम्मति से चुना गया। इस मौके पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, क्षेत्रीय अध्यक्ष आनंद बिष्ट, मनोज भट्ट, हरीश रावत, भुवन भट्ट मौजूद रहे।...