हल्द्वानी, दिसम्बर 21 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। मौसम के अचानक बदले मिजाज ने शुक्रवार को तराई-भाबर क्षेत्र में जनजीवन और यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। घने कोहरे के चलते सड़क और हवाई दोनों सेवाओं पर असर पड़ा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह से छाए घने कोहरे के कारण हेली सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। गौलापार स्थित हेरिटेज एविएशन कंपनी के बेस इंचार्ज गौरव गहलोत ने बताया कि कम दृश्यता के चलते हल्द्वानी से मुनस्यारी, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ के लिए एक भी हेलीकॉप्टर उड़ान संचालित नहीं हो सकी। सुरक्षा कारणों से यात्रियों के टिकट रद्द करने पड़े। हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने के कारण पिथौरागढ़-मुनस्यारी और पिथौरागढ़-अल्मोड़ा मार्गों पर हेली सेवा संचालित की गई। सड़क परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.