आगरा, जून 24 -- रोडवेज में अनुबंध पर 180 चालकों की भर्ती को 29 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि मेला सुबह 10 बजे सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय आगरा फोर्ट डिपो आईएसबीटी पर लगेगा। आवेदनकर्ता की आयु 23 वर्ष 6 माह से अधिक, लंबाई पांच फीट तीन इंच से अधिक तथा शैक्षिक योग्यता आठवीं पास होनी चाहिए। दो वर्ष पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है। चयनित चालकों को 2.20 रुपये प्रति किमी भुगतान और निर्धारित लक्ष्य पूरा करने पर प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...