लखनऊ, मई 17 -- रोडवेज के लखनऊ क्षेत्र के अंतर्गत उपनगरीय बस संचालन के लिए संविदा पर बस चालकों की भर्ती होगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र 18 मई (सोमवार) को आलमबाग बस टर्मिनल पर दे सकते हैं। भर्ती के लिए कक्षा आठ पास और दो वर्ष पुराना हैवी डीएल होना चाहिए। आगामी दिनों में यह रोजगार मेला हर माह की पांच व 15 तारीख को लगेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...