आजमगढ़, जुलाई 30 -- आजमगढ़। परिवहन निगम की बसों में संविदा के रूप में पुरुष चालकों के पदों पर भर्ती शुरू हो गयी है। आरएम ने बताया कि इस पद के लिए अभ्यर्थी को आठ पास होना चाहिए। उसकी न्यूनतम उम्र साढ़े तेइस वर्ष हो और उसके पास दो वर्ष का पुराना हैवी ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। इसी के साथ ही अभ्यर्थी की लंबाई कम से कम पांच फीट तीन इंच हो। चालक के पद पर भर्ती के लिए परिक्षेत्र कार्यालय पर रोजगार मेला का आयोजन कर भर्ती की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...