अयोध्या, दिसम्बर 15 -- अयोध्या संवाददाता। राजधानी लखनऊ में होने वाले राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण कार्यक्रम में अयोध्या परिक्षेत्र की भी 200 बसें भेजी जाएंगी। अयोध्या परिक्षेत्र के सेवा प्रबंधक ने क्षेत्र और डिपो में तैनात तकनीकी वर्ग के नियमित व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की 23 दिसंबर से 27 दिसंबर तक अवकाश पर रोक लगाई है। इसके साथ ही ड्यूटी को सफलता पूर्वक संपादित कराने के मद्देनजर बसों के मानक संचालन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है। जिसके तहत ड्यूटी में लगाई गई 200 बसों के अतिरिक्त दस फीसदी अर्थात 20 बसें आरक्षित रहेगीं। चालक-परिचालक बावर्दी होंगें और बसें नई व साफ सुथरी होंगीं। निगम मुख्यालय के पत्र पर क्षेत्रीय कार्यालय ने परिक्षेत्र के सभी डिपो सीनियर फोरमैन और कार्यशाला प्रभारी को पत्र भेज आवश्यक इंतजाम का निर्दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.