देहरादून, मई 22 -- देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से शुक्रवार को निगम मुख्यालय में आईएमए ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रोडवेज के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया। अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। शिविर में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। इस दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने रक्तदान के फायदे भी बताए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...