रोडवेज महिला परिचालक से ढाबा संचालक, कर्मियों ने की हाथपाई
फिरोजाबाद, मई 20 -- शिकोहाबाद डिपो की महिला रोडवेज परिचालक से मथुरा के कोसी में ढाबा संचालक, उसके कर्मचारियों ने मामूली बात को लेकर गाली गलौज कर अभद्रता कर दी और हाथापाई कर दी। घटना में महिला परिचालक घायल हो गई। परिचालक ने अपने उच्चाधिकारियों से घटना की शिकायत की है। जबकि ढाबा रोडवेज डिपो से अनुबंधित है। अनिता देवी शिकोहाबाद रोडवेज डिपो में बस की महिला परिचालक हैं। वह मंगलवार को बस पर ड्यूटी करते हुए नोएडा की ओर जा रही थीं। मथुरा के कोसी के पास स्थित एक ढाबे पर सभी लोग खाने पीने के लिए उतरे। ढाबा रोडवेज डिपो से अनुबंधित था। ढाबा पर मौजूद कर्मचारी से बस की महिला परिचालक ने पानी मांगा तो काफी देर तक इंतजार किया लेकिन पानी नहीं आया। उन्होंने दोबारा शिकायत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.