रोडवेज बस स्टैंड के सामने चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
शाहजहांपुर, जून 2 -- शाहजहांपुर। पुवायां- खुटार रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड के सामने मंगलवार सुबह प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटवा दिया। एसडीएम सदानंद सरोज के नेतृत्व में नगर पालिका, राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। प्रशासन की टीम सुबह निर्धारित समय पर मौके पर पहुंची और रोडवेज बस स्टैंड के सामने सड़क किनारे लगाए गए खोखे, टीनशेड और अन्य अस्थायी अतिक्रमण हटवाए। अभियान के दौरान कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपना सामान हटाया, जबकि कुछ स्थानों पर प्रशासन ने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया। एसडीएम सदानंद सरोज ने बताया कि संबंधित दुकानदारों को पूर्व में नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई थी। यह भी पढ़ें- रोडवेज बस स्टैंड के सामने चला अतिक्रमण हटाओ अभियान साथ ही सोमवार को भी मुनादी कराकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.