बांदा, मई 20 -- बांदा। रोडवेज बस स्टैंड में भीषण गर्मी के बीच दोपहर में यात्री पेड़ों की छांव में ठंड तलाशते नजर आए। परिसर में गर्मी की वजह से यात्रियों की संख्या रोज की अपेक्षा कम रही। यात्री प्रतीक्षालय में करीब दस पंखे तो लगे हैं, पर इनमें ज्यादातर बंद रहे और यात्री नीचे बैठे अंगौछे से गर्मी से राहत का प्रयास करते रहे। राठ की बस का इंतजार कर रहे महोबा के जयनारायण ने बताया कि पंखे नहीं चल रहे हैं। बगल में लगा वाटर कूलर भी खराब है। गर्मी में यहां यात्रियों की हालत खराब हो रही है। पानी पीने के लिए दुकानों से बोतल लानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- नरैनी कस्बा मुख्य चौराहा : प्रतीक्षालय नहीं, धूप में यात्री परेशान यह भी पढ़ें- UP Weather: बांदा में 48.2 डिग्री पारा; स्वघोषित बंद से कर्फ्यू जैसा नजारा, सड़कों पर सन्नाटा यह भी पढ़ें- यूपी में जहा...