चंदौली, जनवरी 4 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर के वार्ड नंबर 3 शमशेर नगर में स्थापित परिवहन निगम का रोडवेज बस अड्डा अब भी वीरान पड़ा हुआ है। पिछले साल 2025 में बसों के संचालन को लेकर जब व्यापारी, दुकानदार और स्थानीय लोग मुखर हुए तो लगा कि यहां से दोबारा वनांचल सहित जिला मुख्यालय चंदौली सहित सोनभद्र, मिर्जापुर और वाराणसी के लिए आना-जाना सुलभ हो जाएगा। इसके लिए जनप्रतिनिधियों ने भी पहल शुरू की थी और भरोसा मिला था कि जल्द यहां से सरकारी बसें चलनी शुरू हो जाएंगी। मगर सालभर उम्मीद और आश्वासन में बीत गया और अब तक बसों का न तो संचालन शुरू हुआ, न तो बस स्टेशन की सूरत बदली। इससे लोगों में अब आक्रोश पनपने लगा है। नगर के पूर्व सभासद गुरुदेव चौहान का कहना है कि पांच दशक पूर्व स्थापित रोडवेज बस स्टेशन अपनी उपेक्षा का दंश झेल रहा है। कभी टिकट ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.