फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 8 -- फर्रुखाबाद। रोडवेज बस स्टाप पर बुधवार को चालक और परिचालक आपस में भिड़ गये। दिल्ली जाने वाली बसों को पहले भेजने को लेकर दोनों के बीच धक्का मुक्की हो गई। विवाद के दौरान एक चालक ने दूसरे बस की चाबी भी निकाल ली। जिससे बस आगे नहीं बढ़ पायी। इस खींचतान के चलते यत्रियों में भी अफरा तफरी का माहौल छा गया। जानकारी पर रोडवेज के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और विवाद शांत कराया गया। बाद में तय हुआ कि बसों को निर्धारित समय के अनुसार ही रवाना किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...