फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 27 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। रोडवेज बस अड्डे से 45 लाख रुपए का जेवर भरा बैग पार कर दिया गया। इस बड़ी वारदात से हड़कंप मचा रहा। पुलिस जांच में जुटी गई है। बस अड्डे से चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को मोहम्मदाबाद के राजीव नगर की सुनीता देवी और सोनी जलालाबाद के खड़ा गांव में शादी समारोह में शामिल होने को घर से निकली थी। दोनों आपस में देवरानी और जेठानी बच्चों के साथ बस अड्डे पर पहुंची और यहां शाहजहांपुर जाने के लिए खड़ी बाद में बैठ गई और सीट के ऊपर बैग रख दिया। बस चलने से पहले ही जेवरों से भरा बैग पार कर दिया गया। महिलाओं से शोर मचाना शुरू कर दिया। चोरी की घटना होने के बाद महिलाएं रोने लगी और घटना की जानकारी पास में बनी पुलिस चौकी को दी गई। चोरी की घटना होने के बाद महिलाओं ने अपने पारिवारीजनों ...