बांदा, जून 27 -- बांदा। रोडवेज बस मे एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नही हो सकी। पुलिस का कहना है कि उक्त व्यक्ति कर्वी चित्रकूट से रोडवेज बस में बैठ कर हमीरपुर जाने के लिए बैठा था। उसके साथ एक और व्यक्ति था। चूंकि बस बांदा तक आ रही थी तो दोनों ने बांदा तक का ही टिकट लिया था । दोनों यात्री बस की पीछे की सीट पर बैठे थे । जब बस बांदा पहुंची तो दूसरा व्यक्ति उतकर चला गया । मृतक की शिनाख्त के कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...