रोडवेज बस से दरोगा के ट्रॉली बैग से नगदी-गहने चोरी
लखनऊ, जून 23 -- परिवार संग आलमबाग बस अड्डे से प्रतापगढ़ के लिए रोडवेज बस पर सवार दरोगा के ट्रॉली बैग से चोरों ने करीब नौ लाख के जेवर व नकदी पार कर दी। दरोगा ने दो युवकों पर शक जताते हुए आलमबाग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मूल रूप से ग्राम कोड़रा टांडा अंबेडकरनगर निवासी दरोगा शिशिर पटेल प्रतापगढ़ के थाना लीलापुर में तैनात है। वह बीती 21 जून को पांच दिन का अवकाश समाप्त होने के बाद वह पत्नी स्वीटी पटेल और ढाई वर्षीय बेटी श्रेषा संग आलमबाग बस अड्डे से रोडवेज बस से प्रतापगढ़ जा रहे थे। यह भी पढ़ें- बस से सामान गायब, चालक-परिचालक के खिलाफ तहरीर इस दौरान उन्होंने अपने ट्रॉली बैग को बस चालक की सीट के पीछे गियर बॉक्स के पास रखा था। बस पर चढ़े दो अज्ञात युवक भी चालक के बगल वाली सीट पर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.