मऊ, जनवरी 31 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। हलधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहीद तिराहे पर शुक्रवार की दोपहर बाइक और रोडवेज बस की भिड़ंत हो गई। इस घटना में बाइक सवार युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर चालक को पकड़कर कर थाने लाई और कार्रवाई में जुटी रही। रतनपुरा गांव निवासी 36 वर्षीय जितेंद्र कुमार सिंह पुत्र स्व.मारकंडेय सिंह अपनी बाइक से आवश्यक कार्यवश मऊ की तरफ जा रहे थे। रास्ते में शहीद तिराहे पर मऊ से बलिया की तरफ जा रही रोडवेज बस से बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला मुख्यालय भेजा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.