रोडवेज बस से टकराई कार, लगी भीषण आग
हरदोई, मार्च 22 -- हरदोई, संवाददाता। थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई, जिससे भीषण आग लग गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में तुरंत आग लग गई और कुछ ही पलों में लपटें तेज हो गईं। आग ने पास खड़ी बस को भी अपनी चपेट में ले लिया। कार में सवार पांच लोगों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई और मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की दो गाड़ियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर यातायात बाधित रहा और लंबा जाम लग गया। आग बुझने के बाद स्थिति सामान्य हो सकी और आवागमन दोबारा शुरू कराया गया। पुलिस कार सवारों की पहचान और वाहन स्वामित्व की जांच कर रही है, साथ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.