मुजफ्फर नगर, मई 28 -- छपार। गांव बसेड़ा से जिला मुख्यालय तक रोडवेज बस सेवा शुरू होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस का फूल माला से स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल की सराहना की गई। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन सेवा के अंतर्गत मंगलवार को बसेड़ा गांव से रोडवेज बस का आवागमन शुरू हो गया। जो मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल तक चलेगी। मंगलवार को बसेड़ा बस स्टैंड पर पहुंची बस का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला से स्वागत किया और फीता काटकर बस का संचालन शुरू किया गया। भाजपा नेता दिनेश शर्मा ने कहा कि पिछले कई वर्षों से बसेड़ा से रोडवेज बसों का संचालन बंद हो गया था। इससे बसेड़ा, भैसरहेड़ी, बसेड़ी, तेजलहेड़ा, बरला व छपार के ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। परंतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन सेव...