हाथरस, दिसम्बर 18 -- हाथरस। जयपुर बरेली हाईवे पर जवाहर टोल के निकट रोडवेज बस व टैंकर में भिड़ंत हो गई। जिसमें रोड सवार 15 से 20 यात्री घायल हो गए। जिनमें से नौ घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कुछ घायलों को सोनई के अस्पताल पहुंचाया गया। मथुरा से चली रोडवेज बस में बदायूं, अलीगढ़, और भरतपुर के यात्री सवार हुए। जैसे ही रोडवेज बस थाना इगलास क्षेत्र के जवाहर टोल के निकट टैंकर से बस की भिड़ंत हो गई। जिसमें रोडवेज सवार 15 से 20 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। हाइवे की एम्बुलेंस से नवीन उपाध्याय निवासी राया मथुरा, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद हसीन निवासी बदायूं, सोमवती पत्नी सत्यप्रकाश निवासी गोपी अलीगढ़, मीनाक्षी पत्नी अनखपाल सिंह निवासी देवव्रत मैनपुरी, मोहम्मद असद निवासी कराय...