बांदा, जुलाई 22 -- बांदा। उत्तर प्रदेश सरकार डिजिटल भुगतान और कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने का दावा कर रही है, लेकिन रोडवेज बसों में कुछ परिचालकों की कार्यशैली इन प्रयासों पर सवाल खड़े कर रही है। बांदा से कानपुर जा रही रोडवेज बस में यूपीआई से किराया लेने से इनकार कर यात्री को बस से उतारने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। समाजसेवी इमरान अली ने बताया कि मंगलवार को दोपहर वह रोडवेज बस से कानपुर जाने के लिए सवार हुए थे। उनके पास नकद राशि नहीं थी, इसलिए उन्होंने परिचालक से यूपीआई के माध्यम से किराया लेने का अनुरोध किया। आरोप है कि परिचालक ने कहा, मेरी मर्जी है, मैं ऑनलाइन पेमेंट नहीं लूंगा। कैश दीजिए, नहीं तो बस से उतर जाइए। जब परिचालक से पूछा कि क्या टिकट मशीन खराब है या नेटव...