प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 26 -- प्रतापगढ़। जौनपुर के सुजानगंज दहेव वालवरगंज निवासी धर्मराज पटेल की पत्नी मंजू देवी अपनी ननद की बेटी की शादी में शामिल होने सात फरवरी को रोडवेज बस से शहर आ रही थी। भंगवा चुंगी पर उतरने के बाद बैग से ईयरफोन निकालने लगी तो सोने का हार, लॉकेट, अंगूठी, झुमके सहित पांच हजार रुपये गायब थे। भंगवा चुंगी चौकी पर शिकायत लेकर गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने देहात कोतवाली में केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...