बहराइच, जून 18 -- जरवलरोड(बहराइच)। रोडवेज बस में फंसकर एक बाइक सवार 200 मीटर घिसटता रहा जब तक बस रुकती बाइक सवार की मौत हो चुकी थी। हादसा देख मौके पर मौजूद लोग दहल गए। अफरा-तफरी मच गई। बस रुकी तो लोग दौड़े लेकिन कोई फायदा नहीं हो पाया। यह हादसा लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुस्तफाबाद मोड़ के निकट गुरुवार दोपहर हुआ है। अनियंत्रित रोडवेज बस ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद, बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई और करीब 200 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना गुरुवार दोपहर करीब दो बजे हुई। रोडवेज बस जरवलरोड से बहराइच की ओर जा रही थी। मुस्तफाबाद मोड़ पर बस चालक अचानक अनियंत्रित हो गया। बाइक बस की चपेट में आ गई। बाइक बस के अगले हिस्से में फंसी थी इससे बचने की कोई उम्मीद नहीं थी। चालक ...