मेरठ, फरवरी 23 -- मवाना। थाना मवाना पुलिस और स्वाट टीम ने रोडवेज बस में जहरखुरानी कर नकदी और जरूरी सामान लूटने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक लाख रुपये नकद, बैग व बैंक संबंधी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। दिल्ली के नरेला निवासी 71 वर्षीय सुरेंद्र सिंह 17 फरवरी को मवाना से रोडवेज बस द्वारा दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में चार अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें बिस्कुट और पानी में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। उनका बैग, नकदी व जरूरी दस्तावेज चोरी कर फरार हो गए। परिजनों की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज की गई। बाद में सुरेंद्र सिंह दिल्ली के एक अस्पताल में बेहोशी की हालत में मिले। होश आने पर उन्होंने घटना की जानकारी दी। आरोपियों ने पीड़ित के मोबाइल के माध्यम से बैंक खातों से भी ऑनलाइन धनराशि ट्रांसफर की। पुलिस आ...