अलीगढ़, जून 25 -- रोडवेज बस में किन्नरों की गुंडागर्दी, यात्री को पीटा लोधा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे पर बुधवार शाम करीब आठ बजे एक रोडवेज बस में किन्नरों द्वारा यात्रियों से जबरन उगाही और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कानपुर से मेरठ जा रही बस में सवार यात्री सूरज (निवासी मेरठ) ने जब किन्नरों को पैसे देने से इनकार किया, तो उन्होंने उसके साथ बदसलूकी और जमकर मारपीट शुरू कर दी। बस में चीख-पुकार मचने पर यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई। यह भी पढ़ें- किन्नरों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कार्रवाईपुलिस की कार्रवाई खेरेश्वर चौराहे पर बस रुकते ही पीड़ित ने वहां मौजूद पुलिस से शिकायत की। पुलिस को आता देख एक किन्नर मौके से फरार हो गया, जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस ने घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। स्थानीय निवासियों के अनु...