फतेहपुर, फरवरी 27 -- जाफरगंज,संवाददाता। जोनिहा-ललौली मार्ग पर थाना क्षेत्र के रावतपुर और अजमतपुर के बीच शुक्रवार दोपहर एक ढाबे में खड़ी बांदा से कानपुर जा रही रोडवेज बस में अफवाह फैलने से भगदड़ मच गई। सवारियां तेजी से उतर कर भागने लगी। इसी दौरान बस से उतरते एक महिला अपने सात माह के मासूम बच्चे के साथ गिर गई। जिससे बच्चा गंभीर घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस ढाबे के सामने रुकी थी, कुछ यात्री नाश्ता करने उतर गए जबकि अन्य सवारियां बस में ही बैठी थीं। तभी अचानक 'कुछ फटने वाला है' की अफवाह फैल गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग सीढ़ियों से तेजी से उतरने लगे। इस दौरान गोपालपुर, थाना पनकी जनपद कानपुर निवासी निर्भय की पत्नी श्याम देवी अपने सात माह के मासूम पुत्र शिवांश को गोद में लेकर उतर...