गंगापार, अप्रैल 25 -- लालगोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। शनिवार देर शाम चारबाग, लखनऊ से प्रयागराज जा रही एक रोडवेज बस में अचानक धुआं उठने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना उस समय हुई जब बस लालगोपालगंज तिराहे के पास पहुंची थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस के इंजन के हिस्से से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसे देख बस में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस को तुरंत सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकलवाया। बस से उतरने के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरातफरी का माहौल बना रहा, हालांकि चालक और परिचालक की सूझबूझ से कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि समय रहते बस रोक लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। बाद में यात्रियों को दूसरी रोडवेज बस के माध्यम स...