हरदोई, मार्च 8 -- सांडी, संवाददाता। शुक्रवार शाम हरदोई मार्ग पर बाइक सवार किसान को कुचलकर भागी रोडवेज बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जबकि नामजद चालक की तलाश जारी है। पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे किसान के शव का गंगा नदी के राजघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। भाई रामराज की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि शुक्रवार शाम उनके भाई सुशील कुमार बाइक से सांडी रोड स्थितखेत पर जा रहे थे। बघराई गोशाला के पास सामने से आ रही बस के चालक अजीत निवासी ज्ञानपुरवा ने तेज रफ्तार व लापरवाही से बस चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और बस लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में सुशील की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया...