आगरा, अक्टूबर 2 -- नेशनल हाईवे पर अरतौनी (सिकंदरा) के निकट शुक्रवार की दोपहर ताज डिपो की बस पानी के टैंकर से टकरा गई। टक्कर जबरदस्त थी। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सवारियां दहशत में आ गई। चीख-पुकार मच गई। हादसे में सात सवारियां जख्मी हो गईं। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा। हादसे की वजह से हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने स्थिति को संभाला। बस को हटवाया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना दोपहर करीब एक बजे की है। ताज डिपो की बस यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। सिकंदरा मंडी फ्लाईओवर पार करने के बाद अरतौनी इलाके में हादसा हुआ। यह भी पढ़ें- चालक को नींद की झपकी आने से हाइवे पर ट्रैवलर पलटी, सात श्रद्धालु घायल बस के आगे पानी का टैंकर चल रहा था। टैंकर वाले ने अचानक ब्रेक लगाए। बस चालक बस रोकता इससे पहले बस ट...