रुद्रपुर, अप्रैल 2 -- गदरपुर, संवाददाता। उत्तराखंड रोडवेज की बस पर पत्थरबाजी और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, टनकपुर डिपो की रोडवेज बस संख्या यूके 07 पीए 2905 बुधवार सुबह टनकपुर से हरिद्वार के लिए रवाना हुई थी। दोपहर करीब तीन बजे बस गदरपुर पहुंची। इसी दौरान एनएच-74 पर ग्राम सूरजपुर के पास साइड देने को लेकर बाइक सवार युवकों की बस चालक शारदा शंकर से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवकों ने बस का पीछा कर उसे रुकवा लिया। इसके बाद एक युवक ने हाथ में पहने कड़े से बस के प्रवेश द्वार का शीशा तोड़ दिया। जब तक परिचालक विनोद कुमार मौके पर पहुंचते, आरोपी युवक गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बस में स्कूल की छात्राएं समेत करीब 20 यात्री सवार थे, जो घटना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.