बदायूं, अगस्त 26 -- उघैती, संवाददाता। रिश्तेदारी से घर लौट रहे बाइक सवार युवक को रूहेलखंड डिपो की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही जान चली गई। यह भी पढ़ें- Badaun News: रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौतदुर्घटना का स्थान बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर उघैती थाना क्षेत्र में टिटौली के पास एमआरडी स्कूल के सामने मंगलवार शाम हादसा हुआ। बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाईं निवासी गुफरान पुत्र अबरार संभल जिले से रिश्तेदारी के बाद बाइक से घर लौट रहा था। शाम करीब चार बजे वह स्टेट हाईवे पर एमआरडी स्कूल के सामने पहुंचा। इसी दौरान बिल्सी की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी क...