बरेली, फरवरी 14 -- शाही, संवाददाता। रोडवेज बस ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। रोडवेज बस में सवार 10 से ज्यादा सवारियां चोटिल हो गईं। चालक को अस्पताल भेजकर पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। शुक्रवार की शाम धर्मेंद्र कुमार उर्फ छोटेलाल निवासी आनंदपुर ट्रैक्टर से शीशगढ़ की तरफ जा रहे थे। शीशगढ़ से सवारियों से भरी रोडवेज बस धनेटा की ओर जा रही थी। दुनका के पास मोड़ पर बस ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। रोडवेज बस में बैठी 10 से ज्यादा सवारियां चोटिल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल ट्रैक्टर चालक को परिजनों के साथ अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया। चौकी प्रभारी मुनेंद्र पाल सिंह ने बताया बस और ट्रैक्टर की टक्कर हुई...