बहराइच, अप्रैल 5 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में शनिवार की रात करीब 11 बजे बहराइच-लखनऊ हाईवे पर देहात कोतवाली क्षेत्र के कीर्तनपुर के पास राजू ढाबे के सामने एक बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ की ओर से आ रही कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस ने आगे चल रहे एक अज्ञात ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। यात्रियों के अनुसार बस चालक असंतुलित तरीके से बस चला रहा था। बस में सवार लोगों ने बाराबंकी से ही चालक को कई बार गाड़ी धीमी चलाने की चेतावनी दी, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का पिछला हिस्सा और बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही बस के शीशे भी टूट गए। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिससे उसका नंबर पता नहीं चल सका।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात रही कि किसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.