बहराइच, मई 1 -- पयागपुर। बहराइच-गोंडा मार्ग पर स्थित पैतौरा चौराहा के पास शुक्रवार को देर शाम एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़ी बोलेरो गाड़ी को ठोकर मार दिया। दुर्घटना में बाल-बाल लोग बच गए हैं। नेजाभार निवासी संदीप यादव पुत्र सुरेश यादव, की बोलेरो पैंतौरा चौराहा के पास खड़ी थी। इसी दौरान बहराइच की तरफ से गोंडा जा रही एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने पीछे से ठोकर मार दी। बस में सवार यात्री और बोलेरो मालिक सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं। जबकि बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...