रोडवेज बस चालक पर मार्ग दुर्घटना का मुकदमा दर्ज
कन्नौज, जून 18 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड हरदोई रोड पर रोडवेज बस से गिर कर हुई युवक की मौत को लेकर पीड़ित पुत्र ने आरोपित बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हरदोई जिले के गांव महमूदपुर जमुरा निवासी राहुल पुत्र सर्वेश ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुये बताया कि 16 जून की दोपहर उसके पिता सर्वेश कानपुर से घर लौटने के लिये रोडवेज बस से कन्नौज आ रहे थे। हरदोई मोड़ पर पहुंचते ही सर्वेश उतरने के लिये बस की सीढ़ियों पर खड़ा था,तभी चालक ने लारवाही से बस आगे बढ़ा दी और सर्वेश नीचे गिर कर घसिटता हुआ काफी दूर तक चला गया। लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पीड़ित ने लापरवाही का आरोप लगाते हुये बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.