बरेली, फरवरी 9 -- मीरगंज। रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत पर भाई ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मीरगंज के गांव गूला निवासी संजू कुमार पुत्र नत्थू लाल ने फतेहगंज पश्चिमी थाने में दर्ज कराए मुकदमा में कहा है उनका भाई गत पांच फरवरी को गांव के ब्रजकिशोर के साथ बाइक से बरेली जा रहे थे। राधा कृष्ण मंदिर के सामने उनके भाई ने अजयपाल को रोड किनारे खड़ा देखकर अपनी बाइक धीमी की। उसी समय रुहेलखंड डिपो की रोडवेज बस के चालक ने तीनों को टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए। खिरका सीएचसी में चिकित्सक ने उनके भाई भगवानदास को मृत घोषित कर दिया। ब्रज किशोर व अजय पाल को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...