रोडवेज बस चालक की मौत मामले में अज्ञात टेलर चालक पर केस
गोरखपुर, अगस्त 22 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के बाधागाड़ा पुल के पास रोडवेज बस और ट्रेलर की भिड़ंत में चालक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। हादसे में बस चालक समेत 12 यात्री घायल हुए थे। चालक की इलाज के दौरान मौत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रेलर चालक की पहचान और हादसे की वजह की जांच शुरू कर दी है। वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के बेसहुपुर निवासी संजय यादव उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में चालक थे। वह काशी डिपो की बस लेकर वाराणसी से गोरखपुर आ रहे थे। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: अज्ञात रोडवेज चालक के खिलाफ मुकदमा 20 अगस्त की रात गीडा क्षेत्र के बाघागाड़ा पुल के पास आगे चल रहे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ी।हादसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.