सुल्तानपुर, मार्च 18 -- सुलतानपुर। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 24 घंटे के अंदर हुई सड़क दुर्घटना की घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। इसमें लंभुआ बाजार में बुधवार की शाम चार बजे के करीब अनियंत्रित रोडवेज बस के टक्कर से बाइक सवार टेंट संचालक की और वाराणसी से दर्शन कर घर लौट रहे युवक की कार दीवार से टकराने के चलते मौत हुई। इस दौरान कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इसके अलावा बीते 13 मार्च को सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की उपचार के दौरान बुधवार की सुबह लखनऊ में मौत हो गई। पुलिस ने सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लंभुआ संवाद के अनुसार स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुरली नहर के पास वाराणसी से लखनऊ जा रही रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया। घायल हुए बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यही न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.