रुद्रपुर, अप्रैल 19 -- अजय जोशी, रुद्रपुर। रोडवेज बस के चालक ने एक बाइक सवार और उसके साथियों पर गाली-गलौज, मारपीट और बस के शीशे क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। इस दौरान यात्रियों में दहशत फैल गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में उत्तराखंड परिवहन निगम के चालक सुखवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को वह बस लेकर टनकपुर से दिल्ली जा रहे थे। आरोप है कि बगवाड़ा तीनपानी के पास वह डीडी चौक स्थित बस स्टेशन आने के लिए वह बस मोड़ रहे थे। इसी बीच एक युवक अचानक बाइक लेकर बस के आगे खड़ा हो गया। इस पर उन्होंने बस रोक ली। आरोप है कि जिसके बाद बाइक सवार ने गाली-गलौज करते हुए अपने साथियों को बुला लिया। उसने अपने दो-तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उनसे मारपीट की। वहीं रोडवेज बस के शीशे भी क्षतिग्रस्त कर दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.