जौनपुर, मार्च 6 -- जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मियांपुर में हाईडिल गेट के पास बुधवार को दिन में रोडवेज बस के एक चालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने एक कार चालक और उसमें सवार कुछ लोगों पर पीटपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। चांदपुर इलाके के रहने वाले ललई यादव रोडवेज बस चलाते थे। उनकी पुत्री पूजा यादव ने बताया कि सुबह के समय पापा स्कूटी से चाय पीने गए थे। थोड़ी देर के बाद भाई के मोबाइल पर किसी का फोन आया कि आपके पिता जी हाइडिल गेट के पास पड़े हुए हैं। जब मौके पर पहुंचकर देखा गया तो वहां पिता जी के सिर में मुंह पर चोट लगी थी। आसपास के लोगों ने बताया कि एक कार से आए लोगों ने स्कूटी में पहले टक्कर मारी। फिर उतरकर काफी मारे। सीने पर चढ़कर पिटाई करने की वजह से पिता जी की मौत हो ...