कन्नौज, अगस्त 23 -- सौरिख, संवाददाता। सकरावा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर दो परिवारों की खुशियां लील गया था। ऊमरपुर गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार परौर गांव निवासी पवनेश कुमार उर्फ पवन पुत्र बृजेश कुमार अपने दोस्त रूप सिंह पुत्र राजवीर के साथ शनिवार को इटावा में पेट्रोल पंप पर ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों ऊमरपुर गांव के सामने मिर्जापुर नहर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित रोडवेज बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई थी। सूचना मिल...